प्रशासन ने परमाणु थाना किया सील
प्रशासन ने परमाणु थाने को सील कर दिया है। वीरवार को सोलन में कोरोना के 35 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। जिसमें परमाणु में पुलिस हेड कांस्टेबल के अलावा एक होमगार्ड जवान संक्रमित पाया गया है। इन दोनों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। परमाणु थाने को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। वहीं, थाने को सैनिटाइज भी किया गया है। जानकारी के अनुसार होमगार्ड जवान की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में लगाई गई थी। उधर खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि दोनों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।


