Third Eye Today News

* प्रदेश के 18 बोर्ड व निगमों के पेंशनरों की रुकी हुई पेंशन तुरंत जारी करने की पुरजोर मांग

Spread the love

19 नवंबर के धरना प्रदर्शन में दर्ज एफआईआर तुरंत वापस ले सरकार: हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी
* संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर व अन्य आठ लोगों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर की कड़ी निंदा


* प्रदेश के 18 बोर्ड व निगमों के पेंशनरों की रुकी हुई पेंशन तुरंत जारी करने की पुरजोर मांग
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायरीज कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव सफदर हुसैन तथा जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार से 19 नवंबर को पेंशनरों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर (FIR) को तुरंत वापस लेने की मांग की है। दोनों पदाधिकारियों ने संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर तथा आठ अन्य लोगों के विरुद्ध की गई एफआईआर की कड़ी निंदा की है।
प्रेस को जारी वक्तव्य में सफदर हुसैन और विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वाले वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुरेश ठाकुर और अन्य आठ लोगों पर दर्ज एफआईआर को अविलंब वापस लिया जाए।
18 बोर्ड व निगमों की पेंशन जारी करने की मांग
पदाधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान प्रदेश के उन 18 बोर्ड और निगमों के पेंशनरों की गंभीर स्थिति की ओर दिलाया, जिन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में पेंशन ही वरिष्ठ नागरिकों की आजीविका और चिकित्सा खर्चों का मुख्य सहारा है, ऐसे में पेंशन रोका जाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रभावित 18 बोर्ड और निगमों के पेंशनरों की रुकी हुई पेंशन को बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक