Third Eye Today News

प्रदेशवासियों को राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा होली उत्सव की बधाई

Spread the love

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेशवासियों के जीवन में नए रंग भरेगा।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार आप सबके जीवन में नई उमंग और उल्लास लेकर आएं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक