Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पुलिस पेपर लीक मामले में ऊना से 1 और गिरफ्तार, अब तक 5 गिरफ्तारियां | Third Eye Today
Third Eye Today News

पुलिस पेपर लीक मामले में ऊना से 1 और गिरफ्तार, अब तक 5 गिरफ्तारियां

Spread the love

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था। पुलिस ने इस मामले में 3 अभ्यर्थियों तथा निजी स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। वहीं शुक्रवार देर शाम ऊना से भी इस मामले में 1 अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के लिए 6 से 8 लाख रुपए दिए थे। वहीं निजी स्कूल के कर्मचारी ने अभ्यर्थियों को यह पेपर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर मुहैया करवाए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन अभ्यर्थियों मनीष कुमार निवासी भराड़ी (सुल्याली) नूरपुर, मनी चौधरी निवासी खटियाड़ (फतेहपुर), गौरव निवासी भडियाडा (कांगड़ा) तथा निजी स्कूल कर्मचारी अशोक कुमार निवासी पासू (धर्मशाला) को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को शुक्रवार को 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं ऊना से गिरफ्तार एक अभ्यर्थी की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में देर रात चंडीगढ़ भी दबिश दी गई।


पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेजों के मूल्यांकन व जांच की प्रक्रिया चली थी। कुछ अज्ञात शिकायतों में पुलिस को अभ्यर्थियों के नाम सहित शिकायत की गई थी। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया जिसमें उनके स्कूली परीक्षा के अंकों और पुलिस परीक्षा के अंकों को देखकर संदेह पुलिस रिक्रूटमैंट टीम को भी हुआ। इसके बाद उक्त अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी लिया गया लेकिन अभ्यर्थी इस दौरान सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए जिससे शक और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस ने सख्ती से अभ्यर्थियों से पूछताछ की जिस पर उन्होंने सब कुछ बता दिया।

  

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138