Third Eye Today News

पाइनग्रोव स्कूल के निर्देशक सम्मानित

Spread the love

भारत के शीर्ष स्कूल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बैंगलोर में भारतीय स्कूल मेरिट अवार्ड्स, 2021 का आयोजन किया गया। उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक और संस्थापक प्रधानाचार्य, कैप्टन ए जे सिंह को 2021‘ में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 50 प्रभावी प्रधानाचार्यों सहित उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश जिला सोलन में पत्रिकाओं द्वारा पाइनग्रोव स्कूल को बोर्डिंग रैंकिंग में नम्बर 1 दर्जा दिया गया और और देश भर में बोर्डिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर रखा गया है । गत वर्षों में भी विभिन्न अन्य पत्रिकाओं द्वारा भी स्कूल को कई बार देश के शीर्ष 5 बोर्डिंग स्कूलों में स्थान प्राप्त होता रहा है । पाइनग्रोव स्कूल  को अपने छात्र  केंद्रित स्वस्थ व्यक्तित्व विकास पर आधारित शिक्षा और कार्य नैतिकता के लिए जाना जाता है । पाइनग्रोव स्कूल ने मुट्ठी भर सपनों और आकाक्षाओं के साथ 1991 में अपनी यात्रा शुरू की और तीन दशकों तक छात्रों को नई ऊँचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया | आज पाइनग्रोव स्कूल  ने एक, विशुद्ध रूप से सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना ली है।  

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक