Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग | Third Eye Today
Third Eye Today News

परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग

Spread the love

मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जंग अब परिवारों तक भी पहुंच गई है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य और उनकी माता प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मां और बेटे दोनों को ही बेटियों का सम्मान करना नहीं आता है। शहजादे अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाए और उनको प्रताड़ित किया। मां प्रतिभा सिंह कहती हैं कि मुंबई से आई चीज को देखने लोग आ रहे, वोट नहीं देंगे। कंगना ने कहा वह भूल गए कि मैं चीज नहीं हिमाचल की बेटी हूं। इस तरह की भाषा उनको शोभा नहीं देती है। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंडी जिला के करसोग के नांवीधार में आयोजित जनसभा में यह पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह की बात करके उनको ज्यादा महत्व नहीं देना चाहती हैं। लेकिन यह जरूर है कि जो इंसान अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर पाया वह और महिलाओं को क्या सम्मान देंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए कंगना ने कहा कि उन्हें वे मां समान समझती हैं लेकिन उन्होंने जो कहा वह शायद भूल गई कि मेरी तरह उनकी भी बेटी है और बेटियां कोई चीज नहीं होती। वे वैसी पली बड़ी हुई जो जैसे और बेटियां हैं। जब उन्होंने हर तरह से शिष्टाचार छोड़ दिया है तो उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती और मैं भी ध्यान रखूंगी कि उनकी बात से मुझे कष्ट न हो।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138