Third Eye Today News

पंडोह डैम के पास भीषण हादसा, बस और कार की टक्कर में दो की मौ..त, 2 घा.य.ल

Spread the love

पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक