Third Eye Today News

नाहन-ददाहू सड़क पर अनियंत्रित होकर नाले के पास पलटी थार जीप

Spread the love

नाहन-ददाहू सड़क पर एक थार (जीप) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गत रात दोसड़का से महज दो किलोमीटर की दूरी पर लोहारड़ी नामक स्थान के पास पेश आया। जीप जमटा की तरफ से नाहन की ओर आ रही थी। इस दौरान चालक जीप से संतुलन खो बैठा और गाड़ी नाले के समीप जा गिरी।गनीमत ये रही कि जीप घटनास्थल के समीप बहने वाले नाले में गिरने से बच गई। हालांकि, ये नहीं स्पष्ट नहीं है कि जीप में कितने लोग सवार थे। रात को हादसे के बाद कार सवार दूसरी गाड़ी में गंतव्य तक पहुंचे। मौके पर कार में नंबर प्लेट्स भी नहीं थी। ऐसे में माना जा रहा है कि या तो जीप एप्लाइड फॉर थी या फिर हादसे के बाद उसकी नंबर प्लेट्स उतार ली गईं।फिलहाल, दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास मौके पर क्रैन को बुलाकर गाड़ी को उठाया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कार में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये हादसा रात को हुआ।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक