Third Eye Today News

नालागढ़ के जोघों खड्ड में दिनदहाड़े तेंदुए की चहलकदमी, ग्रामीणों में दहशत……..

Spread the love

सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के कुंडलू गांव के समीप जोघों खड्ड में दिनदहाड़े तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक, जो एक उद्योग में काम करने जा रहा था, ने खड्ड में तेंदुए को देखा और उसका वीडियो भी बना लिया।

तेंदुए के खुलेआम दिखाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास घनी आबादी होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में जान-माल का नुकसान न हो।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक