Third Eye Today News

नगर निगम सोलन द्वारा स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण जारी

Spread the love

सोलन, 18 नवम्बर 2026: नगर निगम सोलन द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

अभियान आज दोपहर 12:00 बजे गुरुद्वारा साहिब, सपरून से प्रारंभ किया गया, जो अंजी रिबन (NH क्षेत्र) तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की जा रही है तथा बिखरे हुए कचरे को हटाया जा रहा है।

 

नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विशेष सफाई अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

नगर निगम सोलन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग दें, खुले में कचरा न फेंकें तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

स्वच्छ सोलन, सुंदर सोलन — हम सबकी जिम्मेदारी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक