Third Eye Today News

धर्मपुर में चोरी हुए 42 लाख रुपये के टिप्पर को पुलिस ने किया बरामद

Spread the love

कसौली निवासी कपिल पुत्र अनन्त राम ने पुलिस थाना धर्मपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 21-02-2026 को उन्होंने अपना टिप्पर नंबर HP-64C-9622 कसौली चौक, धर्मपुर के समीप खड़ा किया था। दिनांक 22-02-2026 को जब उनका कंडक्टर उपरोक्त स्थान पर पहुँचा, तो उसने वहाँ उक्त टिप्पर खड़ा नहीं पाया। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में टिप्पर की तलाश की, परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया इसने उपरोक्त टिप्पर को 2 माह पहले ही खरीद किया था जो इनके उपरोक्त टिप्पर को कोई अज्ञात व्यक्ति दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में चोरी कर लिया गया। चोरी हुए टिप्पर की अनुमानित कीमत लगभग ₹42,00,000/- है। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अन्वेषण प्रारंभ किया गया तथा थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर चोरी हुए वाहन की तलाश हेतु विभिन्न संभावित मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। गहन जांच एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनके आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 22-02-2026 को चोरी हुए टिप्पर को हरियाणा राज्य के जिला नूंह क्षेत्र से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। मामले में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले का अन्वेषण जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक