हिमालय प्रदेश के जाने माने आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ राकेश पंडित को भारत सरकार ने भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद के शासी बोर्ड(गवर्निंग बोर्ड) का सदस्य नियुक्त किया है।राष्ट्रपति द्वारा भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विल 2020 के अनुसार 24.04.2020 को विशेष अध्यादेश जारी कर भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद( सी सी आई एम ) को भंग कर 10 सदस्यीय नए शासी बोर्ड (गवर्निंग बोर्ड) का गठन किया है। 



