Third Eye Today News

डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे एम्बुलेंस कर्मचारी, कंपनी का पुतला जलाने के बाद किया ऐलान

Spread the love

हड़ताल पर गए 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मंडी में ऐलान किया है कि वे डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे। यह घेराव उनसे मुलाकात न होने की स्थिति में किया जाएगा। शनिवार को मंडी में इन कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले तीसरे दिन अपनी हड़ताल जारी रखी और शहर में शव यात्रा निकालकर चौहट्टा बाजार में कंपनी प्रबंधन का पुतला भी जलाया। इस मौके पर 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदेश सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।102 व 108 एंबुलेंस यूनियन के जिला प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि शनिवार को हड़ताल का तीसरा दिन है और अभी तक कंपनी प्रबंधन व सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मंडी में वे डिप्टी सीएम को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे और मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और मेडस्वान कंपनी प्रबंधन की तानाशाही इस हद तक बढ़ गई है कि वे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने से भी नहीं हिचक रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और गरीबों की हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार भी कंपनी प्रबंधन और एनएचएम की मनमानी पर मौन बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के समर्थन में सीटू 16 फरवरी को शिमला में एनएचएम का घेराव करेगी और जब तक कर्मियों को न्याय नहीं मिलता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक