जिला चंबा से इन रूटों पर आरंभ हुई HRTC की अंतर्राज्यीय बस सेवाएं
क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम चंबा राजकुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जिले से अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का परिचालन आरंभ किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर से भंजराडू – टांडा सुबह 5 बजे , चंबा से पठानकोट सुबह 8.30 बजे , चंबा से चिंतपूर्णी सुबह 9.25 बजे और चंबा से देहरादून सांय 7 बजे, चंबा – शिमला वाया बद्दी सांय 6.30 बजे बस सेवाओं का परिचालन आरंभ होगा।

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से चंबा – चंडीगढ़ वाया पठानकोट ऊना- बद्दी- सिसवां 8.15 सांय, बैरागढ़ से शिमला वाया दुनेरा – ऊना – चंडीगढ़ दोपहर 3.15 बजे, चंबा से हरिद्वार वाया लाहडू ऊना – चंडीगढ़ दोपहर 2.30 बजे निगम की बसों का परिचालन समय निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि चंबा -पठानकोट, चंबा – देहरादून, चंबा- शिमला वाया बद्दी ,चंबा – चंडीगढ़ वाया पठानकोट ऊना- बद्दी- सिसवां और चंबा से हरिद्वार बस सेवाओं की अग्रिम और ऑनलाइन बुकिंग भी आरंभ कर दी गई है।

