Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया | Third Eye Today
State

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया

Spread the love

शिमला, भाजपा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा की केंद्र सरकार ने सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ा एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा भारत में भूटान को छोड़ विदेश से नियुनितम 50 रुपए प्रति किलो से कम दाम पर अब सेब नहीं आएगा , केंद्र सरकार के इन आदेशों का सेब राज्य हिमाचल के बागबानों को बड़ा लाभ होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम केंद्र सरकार और भाजपा के समस्त नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सेब पर आयात शुल्क 50% लगा दिया है जिसके लगने के बाद विदेश से आने वाला सेब नियुनिताम 75 रू प्रतिकिलो मिलेगा। उद्धरण के लिए 100 रू प्रतिकिलो का सेब अब भारत में आयत शुल्क लगने के बाद 150 रू का मिलेगा। इस सेबो के परिवहन का खर्च अलग से जुड़ेगा। अगर पिछले 5 साल में सेब उत्पादन को देखा जाए तो वर्ष 2019-20 कुल पेटियां 3.58 करोड़ (एक पीटी में औसत 20 किलो सेव आता है), 2020-21में 2.40 करोड़ पेटियां , 2021-22 में 3.22 पेटियां, 2022-23 में 3.52 पेटियां का उत्पादन हुआ है। पर अब केंद्र सरकार ने भूटान को छोड़कर विदेश से 50 रू प्रति किलो से कम दाम पर सेब के आयात पर रोक लगा दी है। अब विदेशों से जो सेब आएगा उसकी न्यूनतम कीमत 50 रू प्रति किलो के साथ 50% आयात शुल्क जोड़े जाने पर 75 रू प्रति किलो होगी। परिवहन का खर्च अलग से होगा। उन्होंने कहा की इससे प्रदेश की 4500 करोड रुपए की सेब आर्थिकी को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

ईरान और तुर्कीये का सेब अफगानिस्तान के रास्ते बिना आयात शुल्क अदा कर और अंडर इनवॉइस कर हिमाचल के सेब उत्पादकों की कमर तोड़ रहा था उस पर भी रोक लगेगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय से उस पर रोक लगेगी। भाजपा ने अनेकों बार इस विषय को केंद्र सरकार से उठाया था और आज केंद्र ने इस सुझाव को अपनाया इसके लिए एक बार फिर हम समस्त केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद करते है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138