Third Eye Today News

जयराम ठाकुर के गृह जिला में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

Spread the love
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार ने जाेर पकड़ लिया है। कांग्रेस आज मंडी में रैली का आयोजन कर रही है। मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला में चुनावी हुंकार भरेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे हेलीकाप्टर से शिमला से मंडी पहुंचेंगी। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका की यह दूसरी बड़ी रैली है। इससे पहले उन्होंने सोलन में रैली की थी।

रैली में हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी संजय दत्त भी आएंगे। अलका लांबा, कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक प्रताप बाजवा सहित अन्‍य नेता भी पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी के रोड शो सुरक्षा कारणों से रद कर दिए गए हैं। उनका आज कुल्‍लू में रोड शो प्रस्‍तावित था। इसके अलावा ऊना व शिमला में भी रोड शो प्रस्‍तावित थे। लेकिन सुरक्षा कारणों ने इन्‍हें रद कर दिया गया है। अब प्रियंका गांधी रैलियों में ही संबोधित करेंगी। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक