State

जनमंच बंद करने पर भड़का विपक्ष; सदन में दोनों और से नारेबाजी…

Spread the love

हिमाचल विधानसभा में बुधवार को जनमंच कार्यक्रम बंद करने को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के जनमंच को बंद करने के ब्यान पर विपक्ष बुरी तरह भड़क गया। इसके बाद सदन में दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हुई और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सुक्खू सरकार जनता की समस्याएं सुनने के लिए अपनी योजना चलाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में 5 करोड़, 34 लाख खर्च करके सिर्फ 43,000 शिकायतों को निपटाया किया गया। 1905 शिकायतें अभी भी पेंडिंग है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सरकार ने 2 करोड़ रुपए अधिकारियों के लंच पर खर्च किए, जिससे यह लंच-मंच बन गया। उन्होंने कहा कि वह जनमंच के खुद भुक्तभोगी है। उन्होंने समस्या को उठाया और उन पर 506 का मुकदमा दर्ज किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने योजना चलाई थी कि हिमाचल के दूर-दराज के लोगों को अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर शहर न आना पड़े। अधिकारी उनके क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे। लोगों की सुविधा के लिए इस योजना को शुरू किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि वह इस पर पुनर्विचार करें।

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन पूर्व सरकार के कार्यकाल में पाइपों की खरीद को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में खूब नोकझोंक हुई। उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सत्ता पाने के लिए भाजपा ने अंतिम 4 महीनों में 2000 करोड़ की पाइपें खरीदी। अग्निहोत्री ने कहा कि इन पाइपों को भाजपा ने अपना हथियार बनाया और इनमें झंडे लगाए गए। कुर्सियां, चारपाई व बाढ़ बनाई गए। कहा कि खरीदी गई पाइपें भाजपा नेताओं के आंगन में पड़ी रही। इस पर धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने पाइप खरीद मामले पर श्वेत पत्र लाने को कहा। अग्निहोत्री ने कहा यह श्वेत पत्र है कि आज हम यहां हैं। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने पाइप खरीद मामले में सदन में सवाल पूछा था। हिमाचल सरकार प्रदेश की पंचायतों में लगी पेवर ब्लाक टाइल्स की क्वालिटी जांचेगी। BJP विधायक द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पेवर टाइल्स की गुणवत्ता जांचने को रैंडम्ली सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे। उसकी रिपोर्ट इसी सदन में पेश की जाएगी।

अनिरुद्ध सिंह ने सदन को आश्वस्त किया कि भविष्य में पंचायतों में लगने वाली टाइल्स को सरकार लोकल मैन्युफैक्चरर से खरीदेगी। इसके लिए मैन्युफैक्चरर को संबंधित DC के पास अपने आप को रजिस्टर करवाना होगा। प्रश्नकाल के बाद फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के बजट को लेकर चर्चा शुरू होगी। बजट पर चर्चा का कल आखिरी दिन है। 29 मार्च को इसे पास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने गत 17 मार्च को ही विधानसभा में 53413 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। संभव है कि बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद इसमें इजाफा हो सकता है। सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य अलग-अलग विभागों व योजनाओं के बजट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। सदन में आज पहला सवाल ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर का लगा। उन्होंने 1134 करोड़ रुपए के बागवानी विकास प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी मांगी। इसी तरह कृषि, बागवानी, जल शक्ति विभाग से जुड़े ज्यादातर सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। ज्वालामुखी से विधायक संजय रत्न में पूर्व जयराम सरकार के जनमंच कार्यक्रम की जानकारी सदन में मांगी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक