Third Eye Today News

शिमला के चमयाणा अस्पताल के पास कुत्ता मानव शरीर का पैर मुंह में लेकर घूमता दिखाई दिया

Spread the love

शिमला के चमियाना अस्पताल परिसर में एक कुत्ते के मुंह में मानव पैर का हिस्सा ले जाते हुए वायरल वीडियो का अस्पताल प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लिया है। मामले को अत्यंत गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।

जांच समिति में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट सुश्री लीलावती, बायो मेडिकल वेस्ट के नोडल अधिकारी राजेश वर्मा तथा मैट्रन लीला बोध को शामिल किया गया है। समिति को पूरे मामले की जांच कर तथ्य स्पष्ट करने, जिम्मेदारी तय करने और संभावित लापरवाही की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

समिति को आज शाम 5 बजे तक अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक