Third Eye Today News

चंबा के लोथल गांव में सनसनी: पत्नी की ह-*त्या के बाद पति ने की आ-*त्महत्या

Spread the love

जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के धरवाला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की दराट से हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत के साथ शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजू (44) और पति श्रवण कुमार (48) के तौर पर हुई है।जानकारी के अनुसार यह वारदात रात के दो से ढाई बजे के बीच हुई। जानकारी मिली है कि अंजू और श्रवण कुमार के तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी ध्यारा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चंबा के एसपी भी मौके के लिए रवाना हुए और जांच शुरू कर दी गई है। अभी फिलहाल हत्या के पीछे के करणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक