चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में AAP ने लहराया परचम, BJP-कांग्रेस को करारा झटका
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने परचम लहरा दिया है। वह सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही।पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव भी बेहद खास माना जा रहा था। चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे।

AAP ने लहराया परचम, BJP-कांग्रेस को करारा झटका चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है, वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर है। जबकि 8 वार्ड में जीत दर्ज कर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। वहीं अकाली दल को सिर्फ 1 सीट मिली। अकाली दल बीजेपी से अलग हो चुका है, इस चुनाव में भी अकाली दल अकेले उतरा था। वहीं AAP ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में हिस्सा लिया था।
AAP – 14
BJP – 12
कांग्रेस – 8
अकाली दल – 1



