Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गौशाला में आग भड़कने से 4 मवेशियों की झुलसने से मौत | Third Eye Today
State

गौशाला में आग भड़कने से 4 मवेशियों की झुलसने से मौत

Spread the love

जिला चंबा के उपमण्डल भटियात की खनोड़ा पंचायत के गांव सिंबलघट्टा में दो गौशालाएं आग की भेंट चढ़ गई। इस आगजनी की चपेट में आने से 4 मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिंबलघट्टा निवासी शीला देवी तथा नेकराम की गौशाला में बुधवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भड़क चुकी थी कि देखते ही देखते साथ ही सटी दूसरी गौशाला ने भी आग पकड़ ली। हालांकि जब तक बचाव कार्य शुरू हो पाते तो झुलसने के कारण अंदर बंधे 4 मवेशियों की मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना प्रशासन को दी गई। वीरवार को प्रभावितों शीला देवी को प्रशासन की टीम ने 20,000 जबकि नेकराम को 10,000 की फौरी राहत प्रदान की। मामले की पुष्टि करते हुए तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा ने बताया कि दोनों प्रभावितों को फौरी राहत दे दी गई है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138