Third Eye Today News

कुमारहट्टी में मंडरा रहा था खतरा, भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील का पानी सुरक्षित निकाला, टला बड़ा खतरा

Spread the love

जिला सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बरसात के दौरान हुए भूस्खलन के कारण बनी कृत्रिम झील से संभावित खतरे को टालने के लिए इसका पानी सुरक्षित तरीके से खोल दिया गया। ग्राम पंचायत कोईड़ी के गांव कुमारहट्टी के समीप पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव अवरुद्ध हो गया था, जिससे वहां झील जैसी स्थिति बन गई थी।

झील में लगातार पानी जमा होने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। पानी का स्तर बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों के लिए खतरा पैदा हो सकता था। इसी संभावित जोखिम को देखते हुए झील में जमा पानी को सुरक्षित तरीके से निकालने का कदम उठाया गया। पानी की निकासी के बाद आसपास के क्षेत्र पर मंडरा रहे संभावित खतरे को टालने में मदद मिली है।

इस संबंध में नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान भूस्खलन होने से पहाड़ी का मलबा नीचे आ गया था, जिसके कारण पानी का बहाव रुकने से कृत्रिम झील बन गई थी। ऐसे में जमा पानी को सुरक्षित तरीके से निकालना जरूरी था।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झील का पानी खोल दिया गया है, ताकि भविष्य में पानी के अचानक बहाव से किसी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने जन सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक