Third Eye Today News

कुमारसैन अफीम कांड: बैकवर्ड लिंकेज जांच में बड़ी कामयाबी, महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कुमारसेन में सामने आए चर्चित अफीम बरामदगी मामले में पुलिस को बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान एक और बड़ी सफलता मिली है। गहन और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की है।
गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी (46) पत्नी स्वर्गीय श्री जीत बहादुर के रूप में हुई है। वह नेपाल के लमजुंग जिला के शिमी गांव की निवासी है और वर्तमान में कंडाघाट में ‘लक्ष्मी टी स्टॉल’ का संचालन कर रही थी।
संगठित नेटवर्क से जुड़े तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की संलिप्तता मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क से जुड़ी हुई है। विश्वसनीय सूचना और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उसे यह अफीम पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों द्वारा शिमला की ओर जाते समय रास्ते में सप्लाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला इस नेटवर्क की “थोक ग्राहक” थी और आगे अवैध रूप से सप्लाई करने की फिराक में थी।
त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने 13 अप्रैल 2026 को कंडाघाट क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम जब्त की।
अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि लगभग 11.5 किलोग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक