Third Eye Today News

किराये की इमारत में देह व्यापार का पर्दाफाश, 11 महिलाएं रेस्क्यू, 7 गिरफ्तार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया  गया है जबकि 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सटीक गुप्त सूचना का नतीजा रही, जिसने अवैध गतिविधियों में लिप्त इस गिरोह की जड़ें हिला दीं।सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गुल्लरवाला स्थित एक किराये की इमारत में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस शिकायत पर एसपी बद्दी विनोद के निर्देशानुसार एसएचओ बद्दी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद, शनिवार देर शाम पुलिस ने वहां छापा मारा, जहां से 11 महिलाओं को छुड़ाया गया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है, जो इस गिरोह के संचालन में अहम भूमिका निभा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके से नकदी, दस्तावेज़ और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जो इस अवैध गतिविधि के पुख्ता सबूत पेश करती है।

उधर,बद्दी पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि वे इस भयावह स्थिति से बाहर निकलकर एक बेहतर जीवन की ओर बढ़ सकें। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो क्षेत्र में बढ़ते अवैध देह व्यापार को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

पुलिस ने इस तरह के मामलों पर आम जनता से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।बद्दी पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान में पुष्टि की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने बीबीएन क्षेत्र में अनैतिक कार्य करने वालों में हड़कंप मचा दिया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक