किन्‍नौर हादसे में गायब हुए शवों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों का लिया जा रहा सहारा, घटनास्थल पर पहुंची एनएनटी मशीन

Spread the love

प्रशासन ने हैवी मशीनें एलएनटी और शवों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में हुए भूस्खलन की चपेट में एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस व अन्य वाहनों के आने के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान तेज हो गया है। आज तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 4 बजे से इस सर्च अभियान को और अधिक गति देने के लिए प्रशासन ने हैवी मशीनें एलएनटी और शवों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है।

किन्नौर भूस्खलन के हादसे के बाद गुरुवार को पत्थरों के गिरने के कारण अभियान को रोकने के बाद आज सुबह चार बजे तलाशी व बचाव कार्य फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को सुबह मलबे से दो और शव निकाले गए हैं। अब तक खोज और बचाव अभियान से कुल 15 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राज मार्ग 5 को रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक किसी भी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी है। क्योंकि क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर व चट्टाने गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस तरह का और कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक