कालका-शिमला ट्रैक पर एकमात्र ट्रेन को भी नहीं मिल रहे यात्री

Spread the love

कोरोना काल में विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे लाइन पर चल रही एकमात्र ट्रेन को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। स्पेशल ट्रेन 50 फीसदी से भी कम ऑक्यूपेंसी पर चल रही है। पिछले 7 दिनों में 188 यात्रियों की क्षमता वाली इस गाड़ी में कालका से न्यूनतम 16 और अधिकतम 55 यात्री ही शिमला पहुंचे हैं। कालका-शिमला स्पेशल 04529 अप और 04530 डाउन ट्रेन में यात्रियों की संख्या बहुत कम है।

Indian Railway Holi Special Trains: होली से पहले रेलवे का यात्रियों को  तोहफा, 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन - Indian railway holi special  trains holi special train for special route

बावजूद इसके यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इस गाड़ी का संचालन कर रहा है। विस्ताडोम कोच सहित कुल 7 डिब्बों के साथ चल रही इस गाड़ी में 24 यात्रियों की क्षमता वाला प्रथम श्रेणी का एक कोच, 35 यात्रियों की क्षमता वाला एक विस्ताडोम कोच और द्वितीय श्रेणी के दो कोच के साथ एक मेल कोच संचालित किया जा रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद चरणबद्ध तरीके से रेलवे ने कालका और शिमला के बीच चलने वाली पांच गाडि़यों में से चार गाडि़यों का संचालन बंद कर दिया है जिनमें रेल मोटर कार भी शामिल है।


शिमला पहुंचते ही सैनिटाइज की जा रही ट्रेन
कालका शिमला स्पेशल ट्रेन में भले ही यात्रियों की संख्या इन दिनों कम है लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद गाड़ी को भीतर और बाहर से पूरी तरह सैनिटाइजेशन के बाद यार्ड पर पहुंचाया जा रहा है। शिमला से कालका पहुंचने के बाद भी कालका रेलवे स्टेशन पर गाड़ी को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।

बीते एक हफ्ते में ऑक्यूपेंसी
तिथि        04529 अप    04530 डाउन
21 मई     16                    35
22 मई     23                    87
23 मई     32                    55
24 मई     54                    72
25 मई     55                    44
26 मई     48                    87
27 मई     51

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक