Third Eye Today News

कांग्रेस ने 5 मार्च को बुलाई विधायक दल की बैठक, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 5 मार्च को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। यह बैठक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रूलिंग लाउंज, शिमला में होगी। कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बैठक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलाई गई है और सभी सीएलपी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है। कांग्रेस की तरफ से मंगलवार को प्रत्याशी के नाम का एलान किया जाएगा। अहम बात है कि पांच मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से शिमला में नामांकन दाखिल किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक