कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन आवंटन, महिला आइएएस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक भी अब चर्चाओं में एक बार फिर से आ गया है। इस बार ऊना के गगरेट की एक फर्म को 38 करोड़ का कर्ज लोन आवंटन में नियमों को दरकिनार करने से जुड़े घपले का है। जिसमें आइएएस महिला अधिकारी की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं। विजिलेंस ने भी एफआइआर दर्ज करने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस जांच एंगिल पाया गया। दस महीने पहले सरकार से एफआइआर दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी। लंबा समय तय करने के बाद फाइल को स्वीकृति की मुहर लगी है। जैसे ही फाइल मुख्यालय आएगी, जांच एजेंसी धर्मशाला में केस दर्ज करेगी। इसके बाद नियमित जांच होगी।
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऊना के गगरेट की एक फर्म को 38 करोड़ का कर्ज दिया गया था। जिसम कथित तौर पर अनियमितताएं पाई गई। आइएएस महिला अधिकारी भी केसीसी बैंक की प्रबंधक निदेशक रही हैं। जैसे ही नियमित जांच आरंभ होगी, इनके भी पूछताछ होगी।

