कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वॉलीबॉल सिटी लीग आज से होगी शुरू
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किपस) सनवारा द्वारा 27 से 28 मार्च 2026 तक स्कूल परिसर में साई अस्मिता खेलो इंडिया : एम्पावरिंग वीमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और वॉलीबॉल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।




