कल्पा ब्लॉक पर कांग्रेस का कब्ज़ा, ललिता पंचारस बनी अध्यक्षा व रेशमा उपाध्यक्ष

Spread the love

कड़ाके की ठंड के बीच किन्नौर में राजनीति ने गर्माहट ला दी है। कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का पद भाजपा से छीन कर कांग्रेस ने अपनी झोली में डाल दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारे में गर्माहाट आई है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। कांग्रेस ने दावा किया कि 15 सीटों वाली कल्पा पंचायत समिति सदस्यों में 8 को कांग्रेस का समर्थन है। पूर्व में भाजपा के पास 8 व कांग्रेस के पास 7 सदस्य थे। सापनी वार्ड सदस्य रेशमा के कांग्रेस को समर्थन देने के बाद कांग्रेस के पास 8 सदस्य हो गए है। शनिवार को पंचायत समिति में हाल ही में हुई वोटिंग में कांग्रेस समर्थित ललिता पंचारस को कल्पा पंचायत समिति कल्पा का अध्यक्षा व रेशमा को उपाध्यक्ष चुना गया।

     इससे पूर्व भाजपा समर्थित गंगा राम नेगी अध्यक्ष व छे डोलमा उपाध्यक्ष थे। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में रैली निकाली। उधर, नवनियुक्त अध्यक्षा ललिता पंचारस ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सहित तमाम नेतृत्व का आभार जताया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक