Third Eye Today News

कच्चे माल की कमी से हिमाचल के फार्मा उद्योगों पर संकट; दाम बढ़े, सप्लाई बाधित

Spread the love

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के प्रभाव से हिमाचल का फार्मा उद्योग में भी अछूता नहीं रहा। फार्मा उद्योग इस समय कच्चे माल की भारी कमी और बढ़ती कीमतों के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है। कच्चे माल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं सप्लाई में आ रही दिक्कतों के चलते उद्योगों को उत्पादन बनाए रखना मुश्किल हो गया है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में फैक्ट्रियों को सुचारू रूप से चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। कच्चे माल की उपलब्धता कम होने और कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से उत्पादन लागत में भारी इजाफा हो रहा है। कच्चे दाम के लगभग 40 से 50 प्रतिशत दाम बढ़ गए हैं।फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के राज्य अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि उद्योगपति इस समय दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ कच्चे माल की कीमतें आसमान छू रही हैं और दूसरी ओर सप्लाई चेन प्रभावित होने से समय पर सामग्री नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस गंभीर स्थिति का तुरंत संज्ञान लेने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उद्योगपति सुरेश गर्ग न बताया कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इस्राइल युद्ध का असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ा है, जिससे कई जरूरी रसायनों और कच्चे माल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे उद्योगों के सामने संचालन जारी रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। उद्योग संगठनों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो दवा उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक