Third Eye Today News

इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, बैठक में कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 12 फरवरी को राज्य सचिवालय में आयोजित की जाएगी। सुबह 11.00 बजे प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में शुरू होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के प्रभाव और वित्त विभाग की ओर से निपटने के लिए दिए सुझावों पर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की ओर से लिया जाएगा। बैठक में आगामी बजट सत्र में बजट प्रस्तुत करने की तिथि पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार के अनुसार प्रदेश के बजट को तैयार करने का सबसे बड़ा दारोमदार राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) का रहा है। हिमाचल देश का ऐसा दूसरा राज्य है, जो नगालैंड के बाद बजट बनाने के लिए आरडीजी पर निर्भर है। हिमाचल के बजट का 13 फीसदी हिस्सा आरडीजी का रहा है। अन्य 15 राज्यों के बजट में बहुत कम हिस्सा आरडीजी का रहता है। इन राज्यों के पास आय के अन्य साधन हैं। ऐसे में आरडीजी खत्म होने से उपजे हालातों पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक