Third Eye Today News

अब स्कूलों के 50 मीटर दायरे में नहीं बिकेंगा जंक फूड, प्रशासन ने कसी कमर

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अब स्कूली बच्चों के बस्ते में सिर्फ किताबें ही नहीं, बल्कि उनकी सेहत का ख्याल रखने वाली नीतियां भी शामिल होंगी। जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्कूल परिसरों के आसपास अनहेल्दी फूड (ट्रांस फैट युक्त खाद्य पदार्थों) की बिक्री को पूरी तरह से बैन कर दिया है।

50 मीटर का ‘सेहत घेरा’

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिलास्तरीय सलाहकार समिति के साथ हुई बैठक में कड़े आदेश दिए हैं कि स्कूल के मुख्य द्वार से 50 मीटर के दायरे में बर्गर, पिज्जा, चिप्स और अन्य हानिकारक खाद्य सामग्री नहीं बेची जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि बचपन से ही खान-पान की गलत आदतों को रोककर भविष्य की पीढ़ी को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक