Third Eye Today News

अबू धाबी में ड्रोन हमले में हिमाचल के 52 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मजारा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय जसविन्द्र सिंह उर्फ शम्मी की अबू धाबी में ड्रोन हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जसविन्द्र सिंह लंबे समय से विदेश में ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई वर्षों से अबू धाबी में नौकरी कर रहे थे और बीच-बीच में अपने घर मजारा आते-जाते रहते थे। हाल ही में वह फिर से काम पर लौटे थे।जानकारी के अनुसार, बीती वीरवार सुबह करीब 5 बजे वह अबू धाबी के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में अपनी गाड़ी के पास खड़े होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले की चपेट में आ गए।

हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना भीषण था कि उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जैसे ही घटना की सूचना शम्मी के परिजनों तक पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

उधर, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हो गई है और परिजनों से समन्वय स्थापित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक