Third Eye Today News

अग्निवीर सिर्फ युवक ही नहीं युवती भी, अग्निवीर बन, कर सकती हैं देश सेवा,संयुक्त पीसी में बोले थल सेना अध्यक्ष

Spread the love

अग्निवीर बनने का मौका सिर्फ लड़कों तक सीमित नहीं है। लड़कियों के पास भी यह चान्स है। यह मौका इंडियन नेवी दे रही है। इस बारे में रविवार को ऐलान हुआ है। इसमें वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने बताया कि नौसेना महिला अग्निवीर भी लेगी। भर्ती के संबंध में 25 जून तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय में उसका एडवरटाइजमेंट पहुंच जाएगा।
 सिर्फ लड़के ही नहीं, लड़कियां भी अग्निवीर बनकर सेना में सेवाएं दे सकती हैं। उनके पास इसका सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी  यह चांस दे रही है। उसने महिला अग्निवीरों को भी लेने की बात कही है। अग्निपथ स्‍कीम  के तहत यह भर्ती होगी। सेलेक्‍शन के बाद आईएनएस चिल्का पर उनसे रिपोर्ट करने के लिए कहा जा सकता है। महिला अग्निवीरों की भर्ती के लिए नौसेना ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत 25 जून तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय में उसका विज्ञापन पहुंच जाएगा।

‘अग्निपथ’ स्‍कीम को लेकर रविवार को तीनों सेनाओं की ओर से जॉइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई गई थी। इसी में नौसेना के वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने महिला अग्निवीरों की भर्ती के संबंध में बड़ा ऐलान किया।
डीके त्रिपाठी ने कहा, ‘नौसेना में हम महिला अग्निवीर भी ले रहे हैं। उसके लिए हमारी ट्रेनिंग में जो संशोधन करना है उसके लिए काम शुरू हो चुका है। हमें 21 नवंबर का इंतजार है। मुझे आशा है कि महिला और पुरुष अग्निवीर आईएनएस चिल्का पर रिपोर्ट करेंगे।’
वाइस एडमिरल ने एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया है कि 25 जून तक इसे लेकर एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा।
डीके त्रिपाठी ने कहा, ‘हमने अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 जून तक हमारा एडवरटाइजमेंट सूचना और प्रसारण मंत्रालय में पहुंच जाएगा। एक महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 नवंबर को हमारे पहले अग्निवीर हमारे ट्रेनिंग संस्थान में रिपोर्ट करेंगे।’
30-40 हजार सैलरी, 11.70 लाख फंड… अग्निपथ के जरिए सेना में भर्ती होने वालों को क्‍या-क्‍या मिलेगा। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक